फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP LS Election: CM Mohan Yadav's attack on Congress, said - Congress is disappearing like carrot grass

MP LS Election: सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- खेतों से गाजर घास की तरह गायब हो रही कांग्रेस पार्टी

Fri, 10 May 2024 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2024 08:34 PM IST
सार

सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना है, और मंदिर बनने की खुशी हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समाज के लोगों को भी है। अगर किसी को खुशी नहीं है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

विज्ञापन
MP LS Election: CM Mohan Yadav's attack on Congress, said - Congress is disappearing like carrot grass
त्रिशूल लेकर रोड शो करने निकले सीएम यादव

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन नगर में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलेश्वर व महेश्वर में रोड शो करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने की बात कहते हुए प्रदेश में मोदीमय माहौल बनना बताया।
विज्ञापन


सीएम यादव ने कहा कि केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए हम गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले घूम कर भाजपा को जिताने का काम कर रहे हैं। मुझे रिजल्ट स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हम एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होंगे। सीएम ने कहा कि अंतिम चरण की सभी सीटों पर भी हम ही जीतेंगे। अबकी बार प्रदेश की सभी 29 की 29 सीट पर कमल खिलाएंगे।
विज्ञापन


त्रिशूल हाथ में लेकर निकले सीएम
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निमाड की भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर मंडलेश्वर के चोली रोड तालाब के पास बने हेलीपेड पर उतरे थे, जहां से वे बड़वाह रोड स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भेंट किए हुए त्रिशूल को हाथ में पकड़कर रथ पर सवार हुए। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने ताली बजाकर, पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री का रोड शो राम मंदिर के सामने से घंटाघर चौक, एमजी रोड होकर बस स्टैंड पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री यादव ने इस अवसर पर महेश्वर क्षेत्र के 10 सरपंच एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जय स्तंभ पर नुक्कड़ सभा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भरी दोपहरी में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल का स्वागत करने के लिए महेश्वर की जनता खड़ी है। मैं उनका सम्मान करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को उन्नति की ओर ले जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व मिला है। जिन्होंने न खाने दूंगा, ना खाऊंगा और जो खाएगा वह जेल जाएगा के साथ अपना शासन चलाया है। देश, धर्म और राजनीति को सही दिशा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है।


इस बार कृष्ण की मुस्कुराहट के लिए दें भाजपा को वोट
सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद भगवान राम का भव्य मंदिर बना है, और मंदिर बनने की खुशी हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समाज के लोगों को भी है। अगर किसी को खुशी नहीं है तो वह कांग्रेस पार्टी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दिनों में खेतों से जिस तरह से गाजर घास गायब हुई है उसी प्रकार से भारत से कांग्रेस पार्टी भी अब गायब होने की स्थिति में पहुंच गई है। कांग्रेस के लोगों ने भगवान राम के साथ सनातन धर्म का भी अपमान करने का अपराध किया है। उनको इस अपराध की सजा देना है और खरगोन जिले के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल को भारी मतों से जिताना है। 2019 में आपने भगवान राम के भव्य मंदिर के लिए वोट दिया था, वहां मंदिर बन गया है। इस बार आप भगवान कृष्ण की मुस्कुराहट के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का पुण्य कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed