{"_id":"6acea19a64ef76af930b1422","slug":"city-council-takes-action-against-encroachment-in-main-bazaar-anger-among-shopkeepers-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128133-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों में रोष
विज्ञापन
फोटो-53: मेन बाजार में सड़क पर रखे सामान को जब्त करते कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को मेन बाजार में कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया और कुछ दुकानदारों के चालान किए। अवैध पोस्टर और बैनर भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में रोष देखने को मिला।
नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ बाजार पहुंची और सड़क पर रखा सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कार्यालय ले गई। कुछ दुकानदारों ने नेताओं से फोन करवाकर सिफारिश भी कराई, लेकिन अभियान जारी रहा।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
फोटो-53: मेन बाजार में सड़क पर रखे सामान को जब्त करते कर्मचारी। संवाद
फोटो-54: मेन बाजार में सड़क पर रखे सामान को जब्त करते कर्मचारी। संवाद