फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four Accused Arrested in Case of Theft of Chickpeas from Truck at Ganj Mandi Complex in Rajnandgaon

राजनांदगांव: गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी करने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 08:20 PM IST
सार

बसंतपुर थाना पुलिस ने गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Four Accused Arrested in Case of Theft of Chickpeas from Truck at Ganj Mandi Complex in Rajnandgaon
.

विस्तार

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी करने के मामले में खुलासा किया हैं,पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,आरोपियों द्वारा ट्रक से चना चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और लगभग 250 किलोग्राम चना की चोरी आरोपियों के द्वारा की गई थी,जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

विज्ञापन


पूरा मामला शहर के गंज मंडी परिसर का हैं,जहां एक ट्रक से आरोपियों के द्वारा ट्रक में लोड पांच कट्टा चना लगभग 250 किलोग्राम को चोरी कर लिया गया था,प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और लगभग 6 घंटे के अंदर ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की है और इन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,आरोपियों द्वारा ट्रक के पीछे की ओर तिरपाल खोलकर गाड़ी में रखा हुआ चना चोरी कर लिया था,जिसके बाद पुलिस में सूचना दी गई पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से चोरी किए गए पांच कट्टा चना और घटना में प्रयुक्त दो दो पहिया वाहन को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया हैं,इसके साथ ही प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी बसंतपुर थाना पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।

विज्ञापन

.

विज्ञापन
विज्ञापन

.

 

.

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed