फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023 Amit Shah Raipur Visit Today Bjp Will Release Manifesto

CG Election 2023: भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, शाह बोले-दिल्ली भेजा जाता है छत्तीसगढ़ का पैसा, लेंगे हिसाब

Fri, 03 Nov 2023 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 05:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा  ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023  Amit Shah Raipur Visit Today Bjp Will Release Manifesto
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा  ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र हमारे लिए संकल्प पत्र होता है। छत्तीसगढ़ की स्थापन का उद्देश्य विकास की मुख्य धारा में सम्मलित करना था।

विज्ञापन



 
Trending Videos

शाह ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के लिए काम करने का मौका मिला। 15 साल में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्छे राज्य में तब्दील किया गया। अब फिर से चुनाव आया है छत्तीसगढ़ की जनता परिवर्तन करने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम करेंगे। शाह ने आगे कहा कि  छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से बाहर लाने का काम बीजेपी ने किया है।   मनरेगा में 150 दिन की रोजगारी देने वाला राज्य छत्तीसगढ़ बना है। छात्रों को निशुल्क लैपटॉप, टैब देने का काम किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंचल में जहां कॉलेज की स्थापना काफी मुश्किल था, वहां दंतेवाड़ा में भी शिक्षा के नए मानक गढ़ने का काम बीजेपी ने किया। कांग्रेस की बघेल सरकार में    पांच साल में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।  मैं तीन महीनों में 10 बार आया, मैंने कई वर्ग से बात की है एक ही भावना बनी है कि इस बार छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा। हमने वादा जिम्मेदारी के साथ किया है। 


 
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023  Amit Shah Raipur Visit Today Bjp Will Release Manifesto
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी के सर्थन में जनसभा 

इससे पहले कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में अमित शाह ने जनसभा क संबोधित किया। विजय संकल्प महारैली में शाह ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में बीते पांच वर्षों में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं 1980 से लेकर अब तक राजनीति में हूं, लेकिन मैंने कभी भी गाय के गोबर का घोटाला नहीं सुना । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोबर के नाम पर घोटाला किया है। इसके अलावा पीडीएस में 600, महादेव एप में पांच हजार करोड़ रुपए, सीजीपीएससी घोटाला भी है। स्थिति ऐसी है कि इन्हीं घोटालों के कारण भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दलित-आदिवासी युवाओं ने रायपुर में नग्न विरोध प्रदर्शन किया था। अमित शाह ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद हम सभी घोटालों की जांच कराएंगे। 


 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया 

अमित शाह ने सभा के दौरान सीधे भूपेश बघेल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार दलित-आदिवासी व पिछड़ा वर्ग का है। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने पर अधिकार जमाकर दिल्ली में बैठे भाई बहन को भेज रहे है। वे उनका एटीएम बन गए हैं। कांग्रेस ने प्रीपेड सीएम बनाया है। सारा पैसा दिल्ली चला जाता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का विकास कैसे हो पाएगा। प्रीपेड सिम कार्ड पैसा खत्म होते ही बंद हो जाता है। वैसे ही सीएम हैं, पैसा खत्म न हो इस कारण कई घोटले किए गए हैं। 

धर्मांतरण से आपसी संघर्ष बढ़ा

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में बीते पांच वर्ष में धर्मान्तरण के मामले ज्यादा आए हैं। यहीं कारण है कि लोगों के बीच में आपसी संघर्ष बढ़ा है। धर्मान्तरण को रोकने का काम भाजपा करेगी। शाह ने ओबीसी के संबंध में कहा कि भाजपा ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक बनाया। पेट्रोप पंप व गैस एजेंसी में ओबीसी कोटा तय किया है। हमारे मंत्रीमंडल में 35 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के मंत्री है। जम्मू-कश्मीर से 370 को हटाया है। राम मंदिर को कांग्रेस सरकार ने बीते 70 साल से अटका कर रखा था। हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण को पूरा किया है। अगले वर्ष 2024 में हम 22  जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।

साजा  प्रत्याशी ईश्वर साहू भी रहे मौजूद 

सभा में बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू भी मौजूद थे। ये वही ईश्वर साहू हैं जिनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या ग्राम बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई थी। भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। ईश्वर साहू के संबंध में अमित शाह ने कहा कि ईश्वर साहू को चुनाव लड़ने हमने संदेश भेजा तो उन्होंने मना कर दिया। हमने उनको भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मनाया। आप सभी का वोट भुनेश्वर साहू के न्याय की लड़ाई के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed