{"_id":"6a3c089e9ea28cd2490c868c","slug":"chaudhary-dhirpal-government-college-empowered-by-new-courses-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-124831-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोर्स से सशक्त हुआ चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कोर्स से सशक्त हुआ चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय बादली में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने बताया कि इस वर्ष पिछले सत्र की तुलना में अधिक संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है, अभी तक 355 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जो की कल सीट का 50 प्रतिशत से ऊपर है।
प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए इस सत्र से पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एवं जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) शुरू किया गया है। इसके साथ ही बीए पाठ्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन विषय भी जोड़ा गया है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी और व्यावहारिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के नौ नवचयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार संभाला है। इसके बाद संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसरों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान गतिविधियों को नई गति मिलेगी। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम और द्वितीय वर्ष के करीब 300 विद्यार्थी विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह कार्यक्रम रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
मेजर आनंद कादयान ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनके लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आसपास के 25 गांवों की छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा समाजसेवी अजीत सिंह ठेकेदार के सहयोग से संचालित की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के सरपंचों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के सहयोग की भी सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले वर्ष छात्राओं की फुटबॉल टीम ने प्रदेश में प्रथम तथा छात्रों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं महाविद्यालय की छात्रा अंकिता का चयन खेल कोटे से रेलवे में हुआ है। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि नए सत्र में महाविद्यालय शिक्षा, खेल और कौशल विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।