{"_id":"0eeeeb715ec2f4abf77ea0b3d739ac24","slug":"chandigarh-rape-victim-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित छात्रा गायब, एसआईटी जुटी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित छात्रा गायब, एसआईटी जुटी तलाश में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वालों के गैंग रेप का शिकार छात्रा गायब हो गई है। अब एसआईटी उसे तलाश कर रही है। इसके लिए कई लोगों के मोबाइल पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की टीम रविवार को पीड़िता का बयान दर्ज करने जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि पीड़िता घर पर नहीं है। परिजन भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
एसआईटी की इस टीम में डीएसपी आशीष कपूर, कमला मीणा, इंस्पेटर हरजीत कौर और सीएफएसएल महिला एक्सपर्ट शामिल थे। परिजनों ने बताया कि पीड़िता छात्रा घर पर नहीं है।
विज्ञापन
छात्रा के बारे में कोई जानकारी ने मिलने पर एसआईटी की टीम चुपचाप लौट गई। सीएफएसएल टीम छात्रा का डीएनए सैंपल और अल्ट्रासाउंड करवाना चाहती है।
सीएफलएसल विशेषज्ञों ने रविवार को दुराचार वाली जगहों को विडियोग्राफी की। टीम सबसे पहले खुड्डा लौहरा के कालोनी नं एक स्थित उस मकान में गई जहां पर आरोपी कांस्टेबल डेढ़ महीने पहले रहते थे।
विशेषज्ञों ने घटनास्थल की विडियो ग्राफी की। इसके बाद टीम खुड्डा लाहौरा गांव में पहुंची और उसके बाद मुल्लांपुर बैरियर केपास गई। जब्त की गई पीसीआर की भी वीडियोग्राफी की।
सीएफएसएल टीम ने उन सभी जगहों की विडियोग्राफी की जहां दुराचार किया गया।
पेशी आज
नाबालिग छात्रा से दुराचार मामले में पकड़े बर्खास्त कांस्टेबल सुनील कुमार, पीसीआर में तैनात कांस्टेबल अक्षय, हिम्मत, अनिल और जगतार का तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया है।
पुलिस पांचों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी।