फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   chandigarh girl gets CBSE scholarship

मां को खोया, हौसला नहीं

Wed, 09 Oct 2013 02:51 AM IST
Updated Wed, 09 Oct 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh girl gets CBSE scholarship
समाज में लोगों को बेटियों के प्रति अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है। अगर परिवार का पूरा सहयोग मिले तो लड़कियां हर फिल्ड में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित गुुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भारती जोशी शहर की लड़कियों के लिए रोल मॉडल से कम नहीं है। नौ साल की उम्र में मां का आंचल खोने के बाद भी भारती ने हिम्मत नहीं हारी। दिल लगाकर पढ़ाई की और सीबीएसई की एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त की।
विज्ञापन


बारहवी में प्राप्त किए थे 84 फीसदी अंक
बेटी की इस सफलता पर पंचायत भवन में कार्यरत दया किशन जोशी की खुशी का ठिकाना नहीं है। आज उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।

सेक्टर-28 सी निवासी भारती ने अमर उजाला को बताया कि सीबीएसई नौवीं से बारहवीं क्लास में अव्वल आने वाले देशभर के 200 विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप देता है। उसे परिवार, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8 से बारहवीं में (84 फीसदी अंक) टॉप करने पर उन्हें यह स्कॉलरशिप मिली है।

बड़े भाई के दिया श्रेय
दो दिन पहले ही सीबीएसई ने भारती के अकाउंट में एक लाख की राशि ट्रांसफर की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई कैलाश जोशी को दिया है। बड़ा भाई उसे हर रोज सुबह 3 बजे से 6 बजे तक पढ़ाता था।


भारती का सपना एक सफल वकील बनना है। खाली समय में इंग्लिश म्यूजिक सुनना और टीवी देखना भारती का शौक है। गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर ने कहा कि कॉलेज हमेशा होनहार छात्राओं को दाखिले के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed