चटपटा चना कटलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरणा सिंह, आशियाना
सामग्री- भीगे चने और मसूर की दाल 2:1/2 के अनुपात में, तीन मीडियम साइज के उबले हुए आलू, चार लहसुन की कलियां, दो हरी मिर्च, एक लच्छा अदरक, कटी हुई हरी धनिया पत्ती, एक चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, स्वाद के मुताबिक नमक और तलने के लिए तेल।
विधि- सबसे पहले भीगे हुए चने और मसूर की दाल को दरदरा पीस लें। उसमें अब अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा मिलाएं। इसी में ही उबले हुए आलू को मैश करने के बाद मिला लें।
नमक, कटी हुई हरी धनिया भी मिला लें। अब एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और तेल गर्म करें। इधर मिक्श्चर को कटलेट का शेप देकर एक बर्तन में रख लें।
जब तेल गर्म हो जाए तो कटलेट को बारी-बारी पैन में डालें और हल्का तलें। इसके साथ ही चना कटलेट तैयार हो गया। इसे टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।