{"_id":"6a6e59e38e05ddb00202869b","slug":"champions-bahadurgarh-won-the-match-by-55-runschampions-bahadurgarh-won-the-match-by-55-runs-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-138150-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस बहादुरगढ़ ने 55 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियंस बहादुरगढ़ ने 55 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीमों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने 55 रनों से जीत दर्ज की। मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी नितांशु को शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चैंपियन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 34.4 ओवर में 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से कुलजीत राठी ने 42 गेंदों में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, गुलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से नितांशु और अर्पित ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी की टीम 31.2 ओवर में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से लविश गुलिया ने 66 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 57 रन बनाए। वहीं, चैंपियंस बहादुरगढ़ की ओर से विहान नरवाल ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
मैच के बाद चैंपियंस बहादुरगढ़ के कुलजीत राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गुलिया क्रिकेट अकादमी के नितांशु को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।