{"_id":"6ae8fb6cb4eda5e2280f1190","slug":"cervical-cancer-screening-every-tuesday-at-civil-hospital-jhajjar-news-c-200-1-bgh1006-128760-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में हर मंगलवार सर्वाइकल कैंसर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में हर मंगलवार सर्वाइकल कैंसर की जांच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने और बीमारी की शुरुआती पहचान के लिए सिविल अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार विशेष जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसमें हर सप्ताह करीब 5 से 6 महिलाएं जांच करवाने पहुंच रही हैं।
शिविर में पैप स्मीयर और वीआईए टेस्ट किए जाते हैं। इनसे कैंसर से पहले होने वाले असामान्य बदलावों की पहचान में मदद मिलती है।
सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) का लगातार बना रहने वाला संक्रमण है। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। हालांकि, पीरियड्स के बीच रक्तस्राव, संबंध बनाने के बाद खून आना, अधिक माहवारी और मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बीमारी बढ़ने पर पेट और कमर में दर्द, पेशाब में परेशानी और पैरों में सूजन भी हो सकती है।
सिविल अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया जाता है। इसमें हर सप्ताह करीब 5 से 6 महिलाएं जांच करवाने पहुंचती हैं। महिलाओं के पैप स्मीयर और वीआईए टेस्ट किए जाते हैं।
विज्ञापन
इन जांचों से शुरुआती स्तर पर असामान्य बदलावों का पता लगाने में मदद मिलती है। महिलाओं को नियमित स्क्रीनिंग करवानी चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान और उपचार में मदद मिलती है।
नियमित जांच जरूरी
लाइनपार निवासी शर्मिला ने बताया कि अस्पताल में नियमित जांच शिविर लगने से महिलाओं को काफी सुविधा मिल रही है। कई महिलाएं संकोच के कारण अपनी परेशानी नहीं बतातीं और जांच भी नहीं करवातीं। ऐसे शिविर उन्हें जांच के लिए प्रेरित करते हैं।
फोटो 100 : मरीज की जांच करती महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. राज। संवाद