फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CBSE schools cooperation appeal to parents

सीबीएसई स्कूलों में अभिभावकों से की सहयोग की अपील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
CBSE schools cooperation  appeal to parents
सहोदया ग्रुप के प्रबंधक और प्रधानचार्य ऑनलाइन मीटिंग करते हुए - फोटो : AMAR UJALA
जेवर। लॉक डाउन में लंबे समय से स्कूल बंद होने पर स्कूल प्रशासन और अभिभावक दोनों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता सताने लगी है। हालांकि सभी स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ाई शुरू कर दी है। लेकिन फीस न आने से स्कूलों पर अध्यापकों की सैलरी का भी दबाव बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सीबीएसई ईस्ट के सहोदया ग्रुप ने सक्षम अभिवावकों से फीस जमा करने की अपील की है। हालांकि फीस के लिए किसी भी अभिवावक पर दबाव नही बनाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को सीबीएसई स्कूलों के समूह सहोदया ग्रुप की ऑनलाइन मीटिंग जेवर प्रज्ञान पुब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा के नेतृत्व आयोजित की गई। जिसमें ईस्ट रीजन के सहोदया से जुड़े सीबीएसई के स्कूलों के प्रबंधक और प्रधनाचार्यो ने भाग लेते हुए स्कूलों के संचालन की चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की। चर्चा में कहा गया बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी गई हैं लेकिन दिल्ली एनसीआर ग्रेटर नोएडा में रहने वाले शिक्षकों को सैलरी देने में स्कूलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देना भी अभी स्कूलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। शारदा ग्रुप की 7 अप्रैल को डिप्टी सीएम के व्याख्यान का समर्थन करते हुए चर्चा की कि अभिभावकों को फीस देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा लेकिन सक्षम अभिभावकों को फीस देनी चाहिए ताकि आर्थिक संकट से निपटा जा सके सभी ने फीस को जुलाई माह से एक 1 महीने के हिसाब से व्यवस्थित करने का फैसला किया। प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने सक्षम अभिवावकों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर इस मौके पर प्रज्ञान जेवर के प्रबंधक हरीश शर्मा स्कॉलर होम इंटरनेशनल स्कूल गुरप्रीत सिंह,दीपा भट्ट एजुकेशनल अकैडमी नोएडा, साधना मलिक जेपी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

CBSE schools cooperation  appeal to parents
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed