फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Car-bike collision on Beri-Jhajjar road; two youths critically injured.

बेरी-झज्जर मार्ग पर कार-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 24 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बेरी-झज्जर मार्ग पर अनाज मंडी के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। गांव अजीतपुर निवासी विकास दोस्त भिवानी निवासी प्रिंस के साथ बहन के घर जा रहा था। दोनों बाइक से बेरी अनाज मंडी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान झज्जर की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों का पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार चल रहा है। शहर चौकी प्रभारी सागर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed