फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bussness men need facility like farmers

व्यापारियों को किसानों की भांति मिलें सुविधाएं

Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
bussness men need facility like farmers
बैठक - फोटो : amar ujala
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से व्यापारियों को पेंशन देने और किसानों की भांति सुविधाएं देने की बात पर जोर दिया। वह व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद वनवारी लाल कंछल ने एक होटल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समूचा बुंदेलखंड सूखा की चपेट में है। इस कारण सरकार की ओर से किसानों को विभिन्न प्रकार से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि व्यापारियों का टैक्स वसूली के माध्यम से शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब बुंदेलखंड सूखे की चपेट में है और आय का कोई साधन नहीं है तो व्यापार भी प्रभावित होगा। ऐसे में अतिरिक्त कर वसूली न की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसानों की तरह सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षार्थ सड़क से संसद तक संघर्ष में हमेशा आगे रहे हैं। प्रतिष्ठानों में होने वाले अग्निकांड की क्षति पूर्ति के लिए अधिक से अधिक संख्या में बीमा कराने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की समीक्षा की और व्यापारियों की समस्याएं सुनी। साथ ही संगठन को गति देने के उद्देश्य से जिला उद्योग व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार मंडल व युवा मंडल की सभी इकाइयों को भंग कर 15 दिन में नई इकाइयां गठित कर ऊर्जावान लोगों को दायित्व सौंपने को कहा। इसके लिए जिला महामंत्री विनोद अग्रवाल को चारों संगठन के गठन हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया। सम्मेलन के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण ड्योढिया, नगर अध्यक्ष  सुरेश बड़ेरा, महामंत्री प्रदीप जैन सतरवांस, उदय सराफ, विशाल सराफ, संजय जैन रिंक आदि ने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस  मौके पर प्रदीप त्रिपाठी, जिनेंद्र जैन, नितिन अग्रवाल, संतोष चौबे,  सुधांशु शेखर हुंडैत, राजू सिंधी, अनिल जैन, प्रभात लागौन,  मगन लाल सौनी, गेंदालाल सतभैया, दीपक जैन, मनोज जैन बबीना, अनिल जैन  इमलया मौजूद  रहे। संचालन विनोद अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed