फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bushes and Silani workshop overbridge construction caused problems

झाड़ली व सिलानी बाईपास ओवरब्रिज बनने से आवागमन हुआ सुगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bushes and Silani workshop overbridge construction caused problems
29jjrp10- झज्जर के सिलानी बाईपास पर इस साल शुरू हुआ ओवरब्रिज। संवाद
झज्जर/साल्हावास। इस साल झज्जर व साल्हावास में दो नए ओवरब्रिज बनकर तैयार हुए और आवागम भी शुरू हो गया। इससे लोगों को राहत मिली। झज्जर शहर के सिलानी बाईपास पर ओवरब्रिज लंबे समय से अटका हुआ था, लेकिन इस साल यह पूरा हुआ और यातायात भी शुरू हो गया। वहीं झाड़ली ओवरब्रिज बनने से यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिली।
विज्ञापन

इस साल जयपुर-हिसार रेलवे लाइन के झाड़ली फाटक पर ओवरब्रिज की सौगात मिली। पिछले दो साल से इसका काम चल रहा था। इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। यहां पर अंडरपास निर्माण कार्य भी अगस्त माह में ही पूरा हो गया। झाड़ली-मोहनबाडी, रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले वाहन अंडरपास से ही गुजर रहे हैं। ओवरब्रिज बनने के बाद यहां घंटों तक लगने वाले जाम की समस्या अब न के बराबर है। ओवरब्रिज बनने से आसपास के करीब 20 गांव झाडली, मोहनबाडी, झांसवा, सासरौली, खेड़ा थरू, बहू, खोरडा, खानपुर कला, खानपुर खुर्द, गोरिया, मातनहेल, रूडियावास, नौगांव, सुंदरेहटी, झामरी, बाजितपुर, चैहडा, मालियावास गांवों को इसका लाभ मिला है।
विज्ञापन


ओवरब्रिज बनाने के लिए 43.64 करोड़ का बजट पास किया था। यह ओवरब्रिज झामरी फाटक से आगे मेट्रो मार्केट तक बनना था, लेकिन झामरी फाटक के साथ लगती जमीन अधिगृहित न होने के कारण यह ओवरब्रिज झामरी फाटक से लगभग 100 मीटर आगे बनना शुरू हुआ। इस कारण इस ओवरब्रिज पर 19 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज विभाग की ओर से बनने वाले इस ओवरब्रिज का काम जून 2022 में शुरू हुआ था। यह ओवरब्रिज जुलाई 2023 में बनकर तैयार होना था, लेकिन रेलवे लाइन पर रेलवे विभाग को पुल बनाने में लगभग पांच से छह महीने लगे। इस दौरान हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज विभाग को ओवरब्रिज का काम बंद करना पड़ा। विभाग को इसके लिए लगभग एक साल अधिक समय लगा।


सिलाई बाईपास फ्लाईओवर हुआ शुरू

इस साल सिलानी बाईपास फ्लाईओवर भी शुरू हुआ। इसका निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ था और चार साल में जाकर पूरा हुआ। झज्जर शहर का यह तीसरा फ्लाईओवर है। इससे पहले दुजाना और कोसली रोड पर फ्लाईओवर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed