फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

पारिवारिक विवाद में भाई ने बहन को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में भाई ने बहन को मारी गोली
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के कुराला गांव में भाई ने बेटे संग मिलकर अपनी बहन को ही गोली मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसको बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में महिला के दूसरे भतीजे ने अपने पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
कुराना गांव निवासी फुरकान ने बताया कि वह और उसका भाई मुर्सलीन अपनी बुआ सायरा के घर पर बैठे थे। सुबह करीब नौ बजे उसके पिता जहीर व भाई रिजवान आए और बुआ के साथ कहासुनी हो गई। फुरकान और मुर्सलीन ने बीच-बचाव किया तो पिता ने उनपर तमंचे से फायरिंग कर दी। वह जान बचाकर अंदर की ओर से भाग गए। वहीं उनके पिता जहीर ने बुआ सायरा को गोली मार दी और तमंचा लहराते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित फुरकान अपनी बुआ को लेकर खुर्जा के जटिया अस्पताल में गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जहीर और उसके बेटे रिजवान के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए दो टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed