फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

आठ मिनट में खाते से निकाल लिए 65 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
आठ मिनट में खाते से निकाल लिए 65 हजार रुपये
विज्ञापन

खुर्जा। न्यू शिवपुरी निवासी महिला को इंटरनेट पर बैंक की एप ढूंढते वक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन करना महंगा पड़ गया। शातिर ने आठ मिनट के भीतर खाते से सारी रकम निकाल ली। पीड़ित ने साइबर सेल और बैंक में शिकायत की है।

न्यू शिवपुरी निमेश चौधरी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। निमेश ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा चौधरी का बचत खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जंक्शन रोड में है। शुक्रवार को वह एसबीआई के योनोलाइट एप के माध्यम से किसी को रुपये भेज रहे थे, लेकिन इंटरनेट या किसी अन्य परेशानी के कारण रुपये नहीं जा रहे थे। एप की दिक्कत पूछने के लिए उन्होंने ग्राहक सेवा नंबर के लिए इंटरनेट पर खोजबीन की। उनको इंटरनेट पर एप के नाम से एक वेबसाइट मिली, जिसमें हेल्पलाइन नंबर लिखा था। पीड़ित ने उस नंबर पर फोन मिलाया तो कॉलर ने उनको एनीडेस्क डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उनका फोन अपने नियंत्रण में ले लिया। सबसे पहले आरोपी ने उनके खाते से 40 हजार रुपये की रकम एक साथ निकाल ली। रुपये निकलते ही उनको ठगी का एहसास हुआ। बैंक पहुंचने तक उनके खाते से पांच-पांच हजार रुपये करके पांच बारी में 25 हजार और निकल गए। पीड़ित ने इसको लेकर अज्ञात कॉलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैंक प्रबंधक और थाना प्रभारी को शिकायत दी। वहीं साइबर सेल में भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed