{"_id":"61df0ed1e68e7953ed7947a0","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd2326122143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छह माह तक करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर छह माह तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर छह माह तक करता रहा दुष्कर्म
खुर्जा। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती से युवक छह माह तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो युवक ने उससे दूरी बना ली। वहीं युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। बुधवार को इस मामले में कोतवाली में शिकायत की।
पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक से दोस्ती उसकी नौकरी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसी बीच युवक ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसपर युवती ने शादी के लिए उसके परिजनों से मिलने की बात कही। परिजनों से मुलाकात कराने को लेकर युवक बार-बार टालता रहा। इसी बीच आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। लगभग दो माह पहले युवती के परिजनों और युवक के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन युवती के बीचबचाव करने के बाद मामला शांत हो गया। करीब एक सप्ताह पहले युवती ने युवक से शादी के लिए कहा तो युवक ने इस बार इनकार कर दिया। इसके बाद युवती से मिलना भी बंद कर दिया और फोन भी उठाना बंद कर दिया। ऐसे में पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर दी गई है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।