फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahr news

हिंदू जागरण मंच ने फूंका जावेद हबीब का पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
हिंदू जागरण मंच ने हेयर ड्रैसर जावेद हबीब का पुतला जलाया। - फोटो : KHURJA
हिंदू जागरण मंच ने फूंका जावेद हबीब का पुतला
विज्ञापन

खुर्जा। महिला से अभद्र व्यवहार करने को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डे पर जावेद हबीब का पुतला फूंका। वहीं सरकार से कार्रवाई की मांग की।

मुजफ्फरनगर में बीते दिनों हुए एक कार्यक्रम में मशहूर हेयर स्टायलिस्ट जावेद हबीब ने बड़ौत निवासी एक महिला के सिर पर थूक दिया था। महिला के विरोध करने पर जावेद व उसकी टीम के सदस्यों ने उसके साथ अभद्रता भी की थी। जिसके बाद से ही जगह-जगह इसका विरोध किया जा रहा है। शनिवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता नगर के जेवर अड्डे चौराहे पर जमा हुए। उन्होंने कहा हिंदू जागरण मंच इसकी कठोर निंदा करता है। सिर्फ उस महिला का ही नहीं, बल्कि पूरे देश की मां, बहन-बेटियों का अपमान है। हिंदू जागरण मंच जावेद हबीब पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है। जिसके बाद जावेद हबीब मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने उसका पुतला फूंक दिया। इस मौके पर प्रदीप, अश्वनी, राहुल सोलंकी, मनोज जादौन, नकुल प्रताप, रतिपाल, राहुल चौधरी, हरिओम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed