{"_id":"5d5ae9598ebc3e897549457f","slug":"bulandshahr-news-khurja-news-gbd1826350120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत में गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत में गरजे किसान
विज्ञापन
महापंचायत में गरजे किसान
जहांगीरपुर । कस्बा स्थित चामड़ मंदिर के पास सोमवार को खेत में हुई महापंचायत में अपनी मांगों को लेकर किसान जमकर गरजे। विद्युत समस्या, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा आदि 12 सूत्रीय मांगे रखी गई। मौके पर पहुंचे विभागों के अधिकारियों ने किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कस्बा स्थित चामड़ मंदिर के पास खेत में महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों ने कहा कि यमुना प्राधिकरण द्वारा सड़क व टाउनशिप के लिए अधिग्रहित जमीन का 64.7 प्रतिशत मुआवजा और 10 प्रतिशत भूखंड दिलाया जाए। जेपी कंपनी की ओर से स्कूल-अस्पताल आदि की सुविधाएं दी जाए। यमुना एक्सप्रेसवे पर 30-30 मीटर की दूरी पर एलईडी लाइट्स की व्यवस्था की जाए। जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना दिया जाए। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि सरकार ने 90 प्रतिशत तक बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी की है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अन्य कई प्रदेशों में नहरी, सरकारी नलकूप से सिंचाई निशुल्क है, वहीं सुविधा उत्तर प्रदेश में भी मिले। पुराने विद्युत जर्जर तारों को बदलने, नए नलकूपों के विद्युत कनेक्शन आदि कराने की मांग की गई। किसानों ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक ही किस्त में किसानों को 6 हजार रुपये का भुगतान किया जाए। पूर्ण कर्जमाफी की घोषणा के बाद भी कई किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। किसानों के बच्चों को 25 प्रतिशत तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था समेत 12 सूत्रीय मांगे महापंचायत में रखी गई। महापंचायत में पहुंचे नायब तहसीलदार श्याम सिंह, यमुना प्राधिकरण के राजेश कुमार श्रीवास्तव, मंडी िसित के राजकुमार, नहर विभाग से एसडीओ एससी अग्रवाल, एलडीएम वेदरतन आदि अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया। महा पंचायत की अध्यक्षता निरंजन सिंह और संचालन संजय शर्मा ने किया। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अनिल तायल, राजवीर सिंह, अजयपाल शर्मा, चौधरी राकेश, योगेन्द्र अत्री, सोनू चौधरी, प्रकाश फौजी आदि रहे।