फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahar news

1857 जंग से जुड़ा है खुर्जा का इतिहास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
1857 जंग से जुड़ा है खुर्जा का इतिहास
विज्ञापन

खुर्जा। पॉटरी नगरी के नाम से प्रसिद्ध खुर्जा का इतिहास हिंदुस्तान की पहली जंगे आजादी से जुड़ा है। 1857 की क्रांति के दौरान यह शहर क्रांतिकारियों की शरण स्थली बना हुआ था। दिल्ली के अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने भी यहां एक रात गुजारी थी।

सन 1857 की क्रांति के दौरान इसी शासक की तीसरी पीढ़ी के नवाब आजम अली खाँ की इजाजत से क्रांतिकारियों ने यहां शरणस्थली बनाया था। दरअसल अंग्रेजों को जब इस बात की भनक लगी कि आजादी के मतवाले यहां रुके हैं तो उन्होंने पूरे लाव-लश्कर के साथ किले को घेर लिया। ऐसे में आजम अली खाँ ने क्रांतिकारियों को सुरंगों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल दिया और गोला-बारूद के साथ पहुँची अंग्रेज सेना अपना सा मुँह लिए लौट गई थी। इसका बदला लेने के लिए अंग्रेजों ने खुर्जा, बुलंदशहर, मथुरा तथा बांदा जनपद की सारी जागीरें जब्त कर लीं थी। ऐसे में आज भी खुर्जा में जंगे आजादी के कई निशान हैं जो उसकी याद दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed