फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   bulandshahar

पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरी कार, एक की मौत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुल की दीवार से टकराकर नहर में गिरी कार, एक की मौत चार घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोहल्ला नई बस्ती चौधरीवाड़ा गली नंबर सात निवासी मैकेनिक चांद (20) की कार हाईवे 91 पर स्थित कोर्ट के पुल पर अचानक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार उसके चार साथी सकुशल बच गए। युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मैकेनिक अपने साथियों के साथ ईद की खरीदारी कर दिल्ली से लौट रहा था।

रविवार देर रात चांद अपने साथियों के साथ कार से दिल्ली ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए गया था। सोमवार सुबह वह सिकंदराबाद लौट रहे थे। हाईवे 91 पर कोर्ट के पुल पर कार अनियंत्रित होने के कारण पुल की दीवार को तोड़ते हुए नहर में गिर गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से कार सवार पांच युवकों को बाहर निकाला। हादसे में चांद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी मोहम्मद साद पुत्र अकरम निवासी मोहल्ला चौधरी वाड़ा नई बस्ती, सारिम पुत्र मोहम्मद रियासत निवासी इदरीश कॉलोनी, आसिफ पुत्र मोमिन निवासी सोगियावाड़ा व जीशान पुत्र जाकिर निवासी सोगियावाड़ा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed