{"_id":"5b6ee2474f1c1b913e8b66c7","slug":"bollywood-actor-akshay-kumar-inauguration-bhagwad-geeta-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किया भगवद् गीता का अनावरण, कहा- यह जीवन को सरल करता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने किया भगवद् गीता का अनावरण, कहा- यह जीवन को सरल करता है
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar
राजधानी में आयोजित एक समारोह में लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रसिद्ध लेखक विजय सिंगल की पुस्तक भगवद् गीता - सेइंग इट दि सिंपल वे का अनावरण किया। इस अवसर पर बिजनेसवर्ल्ड पत्रिका के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने चर्चा का संचालन किया।
विज्ञापन
एक पूर्व नौकरशाह विजय सिंगल आध्यात्मिकता, दर्शन, मनोविज्ञान और धर्म के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध लेखक हैं। उन्होंने श्लोकों को सरल और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया है। भावार्थ की प्रस्तुति ऐसी है कि ध्यान मुख्य कथन से न भटके।
विज्ञापन
विजय सिंगल ने कई किताबें लिखी हैं इनमें ए डिविनिटि इन फ्लो-गंगा, एब्सोल्यूट वननेस-दि जर्नी विधिन, हिंदुइज़्म-फ्रॉम माया टु मोक्ष, बिहाइंड साइकोलॉजी-सर्चिंग फॉर दि रूट्स, साइकी ऑफ दी कॉमन मैन, मनोविज्ञान-जीवन का रहस्य, एटर्नल ईकोज-दी जर्नी टु दि सेल्फ एवं र्स्पाकलिंग पंजाब सदाबहार बेस्ट-सेलर पुस्तकें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
पुस्तक के बारें में बताते हुए सिंगल ने कहा, गीता के श्लोक हमें यह संदेश देते हैं कि हमें तस्वीर को समग्रता में देखने की आवश्यकता है। हमें अपने विचारों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि हम अनावश्यक चिंता से बच सकें। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हमारी समस्याएं बाधाएं नहीं हैं बल्कि सफलता की सीढ़ियां हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा, इस पवित्र पुस्तक का अनावरण करते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। मैंने हमेशा अपने दैनिक जीवन में गीता की कुछ शिक्षाओं का उपयोग किया है। इससे मेरा जीवन कुछ कम जटिल और थोड़ा अधिक शांत हो गया है।