फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boat service stopped among many village in tehri

टिहरी झील में बंद हुई यह सेवा, लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Wed, 05 Apr 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 05 Apr 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Boat service stopped among many village in tehri

टिहरी झील का जल स्तर कम होने के चलते फ‌िलहाल यहां गांव वालों को दी जाने वाली यह सेवा बंद कर दी गई है। झील से आर-पार जाने के लिए एक मात्र साधन छाम-बल्डोगी के बीच संचालित होने वाली बोट सेवा बंद होने से गुसाईं पट्टी और बिचलीगमरी पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों को अपने नाते-रिश्तेदारी में जाने के लिए अब 44 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। इससे समय के साथ ही ग्रामीणों के धन की बर्बादी भी होगी।    

विज्ञापन

  
2006 में छामतलसौड़ में बना पुल टिहरी झील में समा गया था। तब से उत्तरकाशी जिले के बिचलीगमरी पट्टी के दर्जनों गांवों और टिहरी के गुसाईं पट्टी के गांवों के बीच झील से आर-पार जाने के लिए एक मात्र साधन बोट (नाव) है। 
विज्ञापन


इन दिनों झील का जल स्तर घटकर आरएल 760.55 मीटर पहुंच गया है। पानी कम होने से झील के किनारे जगह-जगह रेत के ढेर जमा हो गए है। बोट तक पहुंचने के रास्ते में दल-दल की समस्या उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दल-दल को देखते हुए पुनर्वास विभाग ने मंगलवार शाम से झील में बोट का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है, जिससे बिचलीगमरी पट्टी के दर्जनों गांवों और टिहरी के गुसाईं पट्टी के गांव के लोगों को अपने नाते-रिश्तेदारी में जाने के लिए धरासू, चिन्यालीसौड़ सड़क मार्ग से 44 किमी का अतिरिक्त सफर तय करने पड़ेगा। अब तक नाव से यह सफर महज 10 से 15 मिनट में पूरा होता था।   
 

इन गांवों के बीच बढ़ गई दूरी

Boat service stopped among many village in tehri

स्थानीय निवासी जीत सिंह, असाड़ सिंह, तारादत्त थपलियाल व उत्तम सिंह का कहना है कि 2006 के बाद प्रदेश में 2007 में भाजपा और 2012 में कांग्रेस की सरकारें सत्ता में आई है, लेकिन दोनों सरकारों ने छामतलसौड़ में झूला पुल निर्माण की स्थानीय लोगों की मांग पर गौर नहीं किया। अब राज्य में डबल इंजन सरकार बनने से समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

बोट सेवा बंद होने से इन गांवों के बीच बढ़ गई दूरी
गुसाईं पट्टी के धरवाल गांव, सुनारगांव, कंडीसौड़, जसपुर, पदोगी, रमोलसारी, धरोगी, कौशल और इडियान बिचलीगमरी पट्टी के बल्डोगी, कुमराड़ा, मुडरसेरा, खालसी, मणि, बरोल, वनकोट, जोगत, क्यारी, सर्फ।
       
इनका क्या है कहना      
झील का जल स्तर कम होने से छाम-बल्डोगी में चलने वाली बोट सेवा बंद कर दी गई है। आगामी जुलाई-अगस्त माह में जब जल स्तर बढ़ेगा तो फिर से बोट की सेवा शुरू कर दी जाएगी।      
-शरद श्रीवास्तव, ईई पुनर्वास विभाग टिहरी      
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed