फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP workers staged a protest by holding a candle march.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 17 Aug 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
BJP workers staged a protest by holding a candle march.
17jjrp23- कैंडल मार्च में शामिल भाजपा नेता। स्रोत : पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के अनादर का विरोध हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उतरकर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि की अगुवाई में यह कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता संग्राम का अमर प्रतीक है। यह राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में असंख्य देशभक्तों को प्रेरित किया। ऐसे राष्ट्रगीत का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने वंदे मातरम गायन का अनादर किया। जिला प्रभारी हरविंद कोहली ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान को लेकर लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, अध्यक्ष सरोज राठी और जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed