{"_id":"618f2dd063e6ba5ccb5d00df","slug":"bihar-panchayat-election-2021-counting-of-votes-continues-for-sixth-phase-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Chunav Result 2021: आज छठे चरण के नतीजों का दिन, सुबह आठ बजे से मतगणना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Chunav Result 2021: आज छठे चरण के नतीजों का दिन, सुबह आठ बजे से मतगणना जारी
Sat, 13 Nov 2021 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:38 AM IST
सार
बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण के मतदान तीन नवंबर को सम्पन्न हो गए थे। हालांकि, दिवाली और छठ के कारण इसके नतीजे दस दिन बाद घोषित होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण की सीटों पर आज नतीजों का दिन है। 37 जिलों के 57 प्रखंडों में तीन नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी सीटों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना आज से शुरू होगी और रविवार को भी जारी रहेगी। ऐसा पहली बार है कि किसी चरण की वोटिंग के दस बजे बाद नतीजे जारी किए जा रहे हैं। दीपावली और छठ के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तारीख को आगे बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
26 हजार में 3540 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
छठे चरण में 26 हजार 200 पदों के लिए मतदान हुए हैं। इस चरण में 3540 पदों पर तो निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 135 उम्मीदवारों, ग्राम कचहरी पंच पद पर 3403 पदों, ग्राम कचहरी सरपंच पद पर एक और पंचायम समिति सदस्य पद पर एक उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन
कितनी सीटों पर आएंगी नतीजे
छठे चरण में 26 हजार 200 पदों पर मतदान हुए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 11,592, मुखिया के 848, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11,592, सरपंच के 848 पदों पर मतदान हुए हैं। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 43,840 तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 50,348 है।
विज्ञापन