{"_id":"6577eee5a1a7e0292907d3a8","slug":"bihar-news-camera-cctv-video-viral-investigated-by-bihar-police-and-accident-news-changed-to-murder-case-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दोस्त से शुरू कहानी भाई पर खत्म; संपत्ति हड़पने के साथ मौत का मुआवजा के लिए रची गई साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दोस्त से शुरू कहानी भाई पर खत्म; संपत्ति हड़पने के साथ मौत का मुआवजा के लिए रची गई साजिश
Tue, 12 Dec 2023 10:55 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:55 AM IST
सार
Bihar Police : एक सड़क हादसे में मौत का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा तो पुलिस पूछताछ करती हुई उस हकीकत तक पहुंच गई, जिसकी दूर-दूर तक आशंका नहीं थी। हादसा पहले हत्या के रूप में सामने आया, फिर साजिश और अब संबंधों की कड़वी हकीकत के रूप में।
विज्ञापन
भाई ही निकला हत्यारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर भाई ऐसा हो सकता है तो नहीं होना ज्यादा बेहतर है। यकीन करना मजबूरी होगी, अगर इस खबर को आप पूरा पढ़ लें तो। पिछले दिनों एक सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर आयी थी। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया और वायरल हो गया। तब पता चला कि दोस्त ने हत्या की। लेकिन, दोस्त से भी आगे अब इस कहानी में भाई जुड़ गया है। एक ऐसा भाई, जिसने संपत्ति के लिए भाई को इस तरह मरवाने की योजना बनाई। उससे भी आगे, मौत ऐसी हो कि उसका भी मुआवजा सरकार से मिल जाए। ऐसी कहानी अमूमन सामने नहीं आती है, जो बिहार में दरभंगा जिले के एक केस में पुलिस की जांच के दौरान सामने आयी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास बीते मंगलवार की रात मिनी ट्रक के सामने फेंककर हत्या करने के मामले में पुलिस ने ट्रक के सामने धक्का देने वाले युवक चिंटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाले हैं। बताया कि जय कुमार पासवान और अर्जुन पासवान दोनों सहोदर भाई थे। इन दोनों के बीच सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद अर्जुन अपने भाई जयकुमार को गाड़ी से कुचलवाकर मुआवजे की राशि भी लेना चाहता था।
विज्ञापन
अर्जुन ने ही कहा- मेरे भाई को ट्रक के सामने धक्का दे दो
पिछले दिनों इस घटना खुलासा सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद दुर्घटना के मामले खुलासा हुआ था। इसमें सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को जय कुमार को चलते ट्रक के सामने धकेलते हुए देखा गया। वहां दो-तीन लोग और खड़े थे। पुलिस को भी यह फुटेज हाथ लगा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने धकेलने वाले युवक की पहचान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बेला शंकर निवासी चिंटू पासवान के रूप में हुई। चिंटू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जय कुमार के भाई अर्जुन पासवान ने उसे नशा खिलाकर बोला कि मेरे भाई को ट्रक के सामने धक्का दे दो। मैं नशा में रहने के कारण घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने चिंटू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया
विश्विद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि ट्रक के सामने धक्का देकर जय कुमार पासवान की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर बेला शंकर निवासी चिंटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने चिंटू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस घटना में शामिल मृतक जय कुमार पासवान के भाई जो कि घटना का सूचक भी है अर्जुन पासवान की संलिप्तता की जांच की जा रही है। इधर, इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।