फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Bachao Yatra: President of Rashtriya Lok Janata Dal targets Nitish Kumar

Bihar : अब कुशवाहा ने नीतीश को बिहार की सत्ता से भी किया आउट, बोले 2025 में यहां भी नहीं जीतेंगे

Tue, 07 Mar 2023 01:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Mar 2023 01:00 PM IST
सार

Bihar : राष्ट्रीय लोक जनता दल ने संस्थापक और अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राजद के साथ गठबंधन करने से फिर वह दिन याद आ रहे हैं। 2005 के पहले औरतें घर से नहीं निकलती थीं। 

विज्ञापन
Bihar Bachao Yatra: President of Rashtriya Lok Janata Dal targets Nitish Kumar
उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय लोक जनता दल ने संस्थापक और अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राजद के साथ गठबंधन करने से फिर वह दिन याद आ रहे हैं। 2005 के पहले औरतें घर से नहीं निकलती थीं। पुरुष शाम 6 बजे घर चले आत थे। लूट, डकैती, हत्या, रेप, अपहरण चरम सीमा पर थी। कुशवाहा ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को बहुत समझाया लेकिन उन्होंने बिहार को फिर दलदल में धकेल दिया। अब कुछ भी हो जाए आपलोगों से सहयोग से नीतीश कुमार को 2025 में बिहार की सत्ता में नहीं आने दूंगा।

विज्ञापन

 
विरासत बचाओ नमन यात्रा पर हैं 
यह बातें उपेंद्र कुशवाहा ने सारण के गरखा में कही। इस वक्त उपेंद्र कुशवाहा अपनी विरासत बचाओ नमन यात्रा  पर हैं। कुशवाहा ने कहा कि पश्चिमी चंपारण से शुरू हुई यह यात्रा हर जिले में जाएगी। हर जिले के वीर शहीदों और सेनानियों को उनके चरण छूकर उन्हें नमन करूंगा। आप सबका का साथ और सहयोग मिला तो नीतीश कुमार को 2025 का चुनाव नहीं जीतने दूंगा। 
विज्ञापन


जनता के वादे पर खरे नहीं उतरे
गरखा में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मैं चाहता तो आराम से AC में सोया रहता लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मुझे उस जनता की फिक्र है, जिसने मुझे सत्ता तक पहुंचाया। नीतीश कुमार पर जनता ने भरोसा किया था, वह जनता के वादे पर खरे नहीं उतरे। इसलिए जनता उन्हें 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed