{"_id":"6464d8ab70138ff28905efaa","slug":"bharatpur-crime-husband-shot-in-front-of-wife-in-broad-daylight-in-bharatpur-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur Crime: दिनदहाड़े पत्नी के सामने पति को मारी गोली, दो बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur Crime: दिनदहाड़े पत्नी के सामने पति को मारी गोली, दो बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर हुए फरार
Wed, 17 May 2023 07:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 17 May 2023 07:07 PM IST
सार
भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में किले के अंदर आरडी गर्ल्स कॉलेज के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घायल युवक को आरबीएम अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले में बदमाशों ने पत्नी के सामने दिनदहाड़े पति को गोली मार दी। इस दौरान पति गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी ब्रजेश ज्योति, अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा सहित मथुरा गेट थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल, घायल युवक से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल युवक अजय झामरी गांव का रहने वाला है। किसी को लेने के लिए आरडी गर्ल्स कॉलेज के पास गया था। तभी बाइक सवार तेजवीर कौरेर और हेमू बिनाऊआ वहां पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अजय को देखा तो उसमें से एक युवक ने अजय की तरफ फायरिंग की, लेकिन गोली नहीं चली, जिसके बाद दूसरे युवक ने हथियार निकालकर अजय के ऊपर फायरिंग की, वह गोली सीधे अजय के पैर में जा लगी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए, जिसके बाद अजय को आरबीएम अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
फायरिंग की घटना को लेकर आईपीएस का क्या कहना है...
अस्पताल पहुंचे एडिशनल एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि आरडी गर्ल्स कॉलेज के सामने अजय अपनी पत्नी के साथ गया था। अजय के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अजय ने बताया कि आरडी गर्ल्स कॉलेज के सामने दो युवक हेमू और तेजवीर आए। उन्होंने अजय को गोली मारी, पीड़ित का कहना है कि उसकी पुरानी रंजिश है, जिसके चलते उस पर गोली चलाई गई है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष ने यही बताया है दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आई और जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई है।
विज्ञापन