{"_id":"6a71e82fc9eacc883d07d922","slug":"betrayed-a-friendship-promised-marriage-to-a-friends-sister-and-then-sexually-assaulted-her-bastar-news-c-1-1-noi1494-4575225-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दोस्त की बहन से शादी का वादा कर वर्षों तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दोस्त की बहन से शादी का वादा कर वर्षों तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Tue, 04 Aug 2026 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:58 PM IST
सार
पखांजूर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का कथित शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता के भाई का बिजनेस पार्टनर था और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता के भाई का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पखांजूर थाना क्षेत्र में शादी का झूठा वादा कर युवती का लंबे समय तक कथित रूप से शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता के भाई का बिजनेस पार्टनर था और उसका घर पर नियमित आना-जाना था।
पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को पीड़िता ने पखांजूर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2018 में आरोपी चन्द्रशेखर पोया ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि 10 मार्च 2018 की रात घर में रुकने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा और इसी बहाने कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 376(2)(ढ) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर पोया को ग्राम पुसेवाड़ा, थाना खड़गांव, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।