फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Bahadurgarh's AQI is 197, with rain expected to reduce pollution.

बहादुरगढ़ में एक्यूआई 197, बारिश से प्रदूषण घटने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's AQI is 197, with rain expected to reduce pollution.
फोटो-59: बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में सुबह ऐसा दिखा नजारा। संवाद
बहादुरगढ़। दीवाली से पहले शहर में वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को बादल छाए रहेंगे और बृहस्पतिवार व शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। इससे हवा में मौजूद धूल के कण नीचे बैठ सकते हैं और प्रदूषण का स्तर घट सकता है।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि मंगलवार को हवा की गति करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिल सकती है। हालांकि, प्रदूषण से राहत मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली पर आतिशबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने की आशंका है। पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में बारिश से संभावित राहत के बावजूद त्योहार के दौरान प्रदूषण पर नजर रखना जरूरी होगा।
फोटो-59: बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में सुबह ऐसा दिखा नजारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed