{"_id":"69f113bfddae48831306c33f","slug":"automatic-rain-detector-model-tops-stem-exhibition-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-134484-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैम प्रदर्शनी में ऑटोमेटिक रेन डिटेक्टर मॉडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैम प्रदर्शनी में ऑटोमेटिक रेन डिटेक्टर मॉडल अव्वल
विज्ञापन
28jjrp05- हसनपुर के सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के विजेता को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत
- फोटो : 1
झज्जर। जिले में समाजसेवी संस्था अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट और 8 एरिक्सन की तरफ से स्टैम शिक्षा कार्यक्रम 40 विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर में मंगलवार को स्टैम इनोवेशन एंड लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह और निपुण कोऑर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनील दत्त समस्त स्टाफगण, विद्यार्थी एवं ग्राम प्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्टैम प्रदर्शनी में 170 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। 9 स्पोक स्कूलों के 16 विद्यार्थियों ने 7 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए, जबकि हसनपुर के विद्यार्थियों ने 19 मॉडल प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि ने लैब का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में ऑटोमेटिक रेन डिटेक्टर मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
द्वितीय स्थान मैथ डिवीजन वर्किंग माॅडल को मिला जबकि तृतीय स्थान फायर अलार्ट मॉडल और सोलर एंड वाइंड एनर्जी माॅडल को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्टैम शिक्षा वर्तमान समय की मांग है। कार्यक्रम में एआईएफ टीम से जतिन शर्मा, तिलक राज, नवीन, प्रतीक्षा, संजना, अंजलि, तमन्ना, साक्षी एवं आकिब उपस्थित रहे।