अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ परीक्षा रविवार को शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में होगी। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के 1054 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। कक्षा 9 व 10 और 11 व 12 के दो ग्रुपों में अलग-अलग परीक्षा होगी। परीक्षा प्रात:10 बजे से 11:30 बजे तक होगी। इसमें 100 लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। शीट पर गोलों को भरने के लिए काला या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन साथ लाना होगा। केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कैलकुलेटर, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षा प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने बताया कि परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में आना होगा। प्रवेशपत्र ऑनलाइन आवदेन में दिए पते पर भेजे जा चुके हैं। जिन्हें नहीं मिले हैं वे आवेदन की हार्डकापी, स्कूल का आईकार्ड और एक फोटो लेकर आए। उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। बशर्ते पिछली कक्षा की परीक्षा में 65 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हों और वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो। यूपी बोर्ड की परीक्षा ही मान्य होगी। कक्षा 9, 10, 11 व 12 में पढ़ते हों।
27 कक्षों में किया गया सीटिंग प्लान
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 27 कक्षों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कक्ष संख्या एक में रोल नंबर 9210001 से 9210035 तक, कक्ष-दो में 9210036 से 9210070 तक, कक्षा-3 में 9210071 से 9210105 तक, कक्ष-4 में 9210106 से 9210140 तक, कक्ष-5 में 9210141 से 9210175 तक, कक्ष-6 में 9210176 से 9210210 तक, कक्ष-7 में 9210211 से 9210245 तक, कक्ष-8 में 9210246 से 9210280 तक, कक्ष-9 में 9210281 से 9210315 तक, कक्ष-10 में 9210316 से 9210350 तक, कक्ष-11 में 9210351 से 9210385 तक, कक्ष-12 में 9210386 से 9210420 तक और कक्ष-14 में 9210421 से 9210449 तक परीक्षार्थी बैठेंगे। यह सब 9वीं और 10वीं कक्षा के हैं।
इनके अलावा कक्ष-35 में रोल नंबर 9210450 से 9210491 तक, कक्ष-36 में 9210492 से 9210533 तक, कक्ष-37 में 9210534 से 9210575 तक, कक्ष-38 में 9210576 से 9210617 तक, कक्ष-40 में 9210618 से 9210659 तक, कक्ष-41 में 9210660 से 9210701 तक, कक्ष-42 में 9210702 से 9210743 तक, कक्ष-44 में 9210786 से 9210827 तक, कक्ष-45 में 9210828 से 9210869 तक, कक्ष-46 में 9210870 से 9210911 तक, कक्ष-47 में 9210912 से 9210959 तक, कक्ष-48 में 9210960 से 9211007 और कक्ष-49 में 9211008 से 9211054 तक के परीक्षार्थी बैठेंगे।