{"_id":"6af4cebd951f40494805de31","slug":"at-the-general-bus-terminal-the-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142277-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य बस अड्डे पर 16 बस काउंटर में से 13 साइन बोर्ड की लाइट खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य बस अड्डे पर 16 बस काउंटर में से 13 साइन बोर्ड की लाइट खराब
विज्ञापन
11jjrp12- बस अड्डे पर लगे बंद पडे़ हुए बोर्ड। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डे पर बसों के रूट की जानकारी देने के लिए लगाए गए बस काउंटर के साइन बोर्ड की लाइटें खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर कुल 16 बस काउंटर पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें से 13 की लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं। वहीं, केवल तीन साइन बोर्ड की लाइट ही सही तरीके से काम कर रही हैं।
बस अड्डे पर साइन बोर्ड की लाइट खराब होने के कारण अल सुबह और शाम के बाद बस अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों और बसों का इंतजार करने वाले लोगों को रूट की जानकारी देखने में दिक्कत हो रही है। यात्रियों को बसों के रूट की जानकारी के लिए दूसरे लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है। इससे खासकर उन यात्रियों को अधिक परेशानी होती है, जो पहली बार झज्जर बस अड्डे पर आते हैं या किसी दूसरे रूट पर जाने के लिए बस तलाश रहे होते हैं।
इसके अलावा आने वाले दिनों में धुंध और कोहरे का मौसम शुरू होने पर यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है। कम दृश्यता के दौरान साइन बोर्ड पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से बसों के रूट की जानकारी देखना और मुश्किल हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड की लाइटें लंबे समय से खराब होने के बावजूद ठीक नहीं की गई हैं। ऐसे में हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देते हुए सभी खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त करवाना चाहिए ताकि यात्रियों को बसों के रूट की जानकारी आसानी से मिल सके और उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
इन बस काउंटरों के साइन बोर्ड की लाइट चालू
शहर के सामान्य बस अड्डा में कुल 18 बस काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें से 16 बस काउंटर पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें से काउंटर 12, 15 और 17 पर साइन बोर्ड की लाइट चालू है। इसके अलावा अन्य बस काउंटर के साइन बोर्ड की लाइट खराब हैं। वहीं, बस काउंटर 16 और 18 पर किसी भी रूट का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है।
वर्जन
सामान्य बस अड्डा में बस काउंटर के साइन बोर्ड की लाइट को चेक किया जाएगा। साइन बोर्ड की लाइट खराब होने की स्थिति में ठीक भी कराई जाएगी।
प्रदीप शर्मा, एसएस, सामान्य बस अड्डा झज्जर