फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assembly Elections 2018: BSP supremo Mayawati's rally in Chhattisgarh

मायावती ने छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार, राम मंदिर को लेकर भाजपा को लिया निशाने पर 

Sat, 13 Oct 2018 03:04 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: BSP supremo Mayawati's rally in Chhattisgarh
मायावती की रैली

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 13 अक्टूबर राज्य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। पार्टी ने अगले महीने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जेसीसीजे) के साथ गठबंधन किया है। बसपा प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को बिलासपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन

रैली में मायावती ने कहा, इस विधान सभा चुनाव में गठबंधन की पूरी कोशिश होनी चाहिए कि हमारे यहां ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार जीतकर आएं और सरकार बन सके।  राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए मायावती ने कहा कि चुनाव के नजदीक राम मंदिर निर्माण का अभियान कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ रहा है। इस मामले में अब ये लोग (भाजपा) यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक नहीं अनेक राम मंदिरों का निर्माण क्यों ना कर लें तो भी इससे भाजपा-आरएसएस के लोगों को राजनीतिक लाभ नहीं होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा, मैं अजीत जोगी जी को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि जो सम्मान आपको कांग्रेस पार्टी के साथ नहीं मिला वह आपको बसपा के साथ आकर मिलेगा। 

 


चुनाव गठबंधन समझौते के मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेसीसीजे 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजित जोगी को गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवम्बर को चुनाव होंगे जबकि शेष 72 सीटों पर 20 नवम्बर को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed