फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly election 2017

मतगणना: तैयारियां पूरी, व्यवस्था चाक चौबंद, यहां रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 11 Mar 2017 08:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Mar 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Assembly election 2017
- फोटो : amar ujala

रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को होने वाली मतगणना में कड़ी सुरक्षा रहेगी। बिना पास के परिसर में नौ एंट्री रहेगी। जिलाधिकारी डा रविनाथ रमन और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों से निष्पक्ष आचरण के साथ अनावश्यक विवाद से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को बता दिया गया है कि विजयी जुलूस के लिए अनिवार्य रुप से अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में सुरक्षा चक्र में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। मतगणना के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरी है। मतगणना स्थल परिसर में केवल अधिकत व्यक्तियों को अनुमति दी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्याशी के एजेंट ब्रीफकेस, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, शस्त्र और मोबाइल लेकर न जाने पाए। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि मतगणना स्थल के चारो तरफ 100 मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र के रूप में चिहिंत किया गया है।  एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल रायपुर स्टेडियम को दो भागों इनर और आउटर में बांटा गया है। एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात श्वेता चौबे इसकी प्रभारी होंगे। मतगणना स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा पुलिस बल
अपर पुलिस अधीक्षक तीन, क्षेत्राधिकारी चतुर्थ, निरीक्षक छह, थानाध्यक्ष चार, उप निरीक्षक 55, हैड कांस्टेबल 27, कांस्टेबल 237, महिला कांस्टेबल 35, यातायात पुलिस के दो दारोगा, 18 कांस्टेबल और पीएसी की दो कंपनी मौजूद रहेगी।  

यहां रहेंगे बैर‌ियर

Assembly election 2017


इनर बैरियर
गेट नंबर दो के अंदर आईस स्केटिंग हाल के सामने
स्पोर्ट्स स्टेडियम के अंदर डिस्पेंसरी के पास
मतगणना स्थल के अंदर एजेंट गैलरी कट

आउटर बैरियर
लाडपुर तिराहा 
शिव मंदिर तिराहा ।
महाराणा प्रताप चौक ।
स्पोर्ट्स स्टेडियम गेट नंबर वन
रायपुर स्टेडियम गेट नंबर टूू
पुलिया नंबर छह

पार्टी एजेंट के लिए स्टेडियम परिसर में गेट नंबर दो तथा बैरियर एक के बीच

मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग बैरियर नंबर एक और दो के बीच रहेगी। 

मतगणना कर्मियों और अधिकारियों के वाहनों पार्किंग बैरियर नंबर तीन के सामने
सामान्य पार्किंग

आम लोगों के वाहनों की पार्किंग क्रिकेट स्टेडियम के आगे और पीछे रहेगी। 

भारी वाहनों की पार्किंग क्रिकेट स्टेडियम से आगे थानों रोड पर होगी।

गेट नंबर एक से एंट्री के बाद निकासी गेट नंबर दो से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed