फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   As soon as the statue was unveiled, Karan Singh's mother and wife started crying.

अनावरण होते ही कर्ण सिंह की प्रतिमा से लिपटकर रोने लगीं मां और पत्नी

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 08 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
As soon as the statue was unveiled, Karan Singh's mother and wife started crying.
07jjrp13- डालवा गांव के शहीद कर्ण सिंह की प्रतिमा के लोकापर्ण के दौरान विलाप करती माता को ढांढस
झज्जर। प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने गांव डावला में शहीद करण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद विनोद कुमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की मां और पत्नी के आंसू छलक गए। वह प्रतिमा से लिपटकर रोने लगीं। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने सांत्वना देते हुए संभाला।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री ने शहीद के नाम पर गांव डावला में आधुनिक ई-लाइब्रेरी के नए भवन सहित और धनखड़ खाप के चबूतरे के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार के लिए शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। गांव के खेतों की तरफ जाने वाले पांच रास्ते शहीद के नाम पर पक्के किए जाएंगे। गांव में महिलाओं के लिए महिला सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। गांव में इंडोर जिम के लिए दस लाख रुपये के उपकरण देने की घोषणा कैबिनेट मंत्री ने की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश में सरकार बनते ही शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया गया था। अब नायब सरकार ने बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने झज्जर को वीरों और बहादुरों की धरती बताते हुए कहा कि शहीद परिवार वास्तव में साहस और देशभक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि चाहे युद्ध का मैदान हो या खेल का, हरियाणा की बेटियां कहीं भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुग्गल ने मंत्री नरवीर यादव और विधायक रामकुमार गौतम की जाति विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनेता ही नहीं, समाज का हर व्यक्ति ऐसी टिप्पणी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, स्वामी स्वदेश कबीर, धनखड़ खाप प्रधान शमशेर कासनी, आनंद सागर, मनीष बंसल, कोस्ट गार्ड से योगेश कुमार, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट मौजूद रहे।

इंसेट
परिवार का किया सम्मान
मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री पंवार ने शहीद कर्ण सिंह की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना आरती देवी, माता सुमित्रा देवी, शहीद विनोद कुमार की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना विमला देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर शहीद कर्ण के बेटे रूद्र, बेटी परी व भाई अर्जुन, शहीद विनोद के बेटे आशीष सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

इंसेट
शहीदों का सम्मान उच्च परंपरा : धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हरि की धरा है यहां की उच्च परंपरा है। यह उच्च परंपरा ऐसी है कि जवान पुत्र के शहीद होने पर दादा कहता है अपने पोते को सेना में भेजूंगा। यहां वीरों के सीने शौर्य चक्रों से सजते हैं और खिलाड़ियों के सीने मेडल से। हर गांव में कई शहीद हैं। उन्होंने सासरौली गांव की बेटी सुरुचि फोगाट को शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। कार्यक्रम में सेना में नव नियुक्त आफिसर गीता धनखड़, शहीद मनोज के भाई ललित का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने शहीद कर्ण सिंह की शहादत को याद करते हुए गांव के स्कूल का नाम शहीद के नाम रखने की मांग मंत्री कृष्ण लाल पवार से की। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को देश भक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

इंसेट

बाढ़ पीड़ितों को बचाते शहीद हुए थे कर्ण

गांव डावला के कर्ण सिंह गुजरात के पोरबंदर में आई बाढ़ में पीडितों को बचाते हुए दो दिसंबर 2024 को शहीद हो गए थे। कर्ण सिंह करीब 13 साल पहले भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। कर्ण सिंह शादीशुदा थे। एक बेटी और एक बेटा हैं। कर्ण सिंह 2012 में भारतीय नौसेना में कोस्ट गार्ड के पद पर चयनित हुए थे।

07jjrp13- डालवा गांव के शहीद कर्ण सिंह की प्रतिमा के लोकापर्ण के दौरान विलाप करती माता को ढांढस

07jjrp13- डालवा गांव के शहीद कर्ण सिंह की प्रतिमा के लोकापर्ण के दौरान विलाप करती माता को ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed