फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Arvind president, Rajiv made general secretary

अरविंद अध्यक्ष, राजीव बने महासचिव

Tue, 29 May 2018 11:41 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 29 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Arvind president, Rajiv made general secretary
खुशी व्यक्त करते द बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
द बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव व प्रशासनिक सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। जबकि शेष अन्य पदों के लिए प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह राठौर और महासचिव पद पर राजीव दीक्षित को निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा होते ही समर्थकों ने सभी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़ों के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


 मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव के नेतृत्व में एसएमए रिजवी, राकेश दुबे, राजीवनयन त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी ने नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 415 मतदाताओं में 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार सिंह को 202 व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को 145 वोट मिले।
विज्ञापन


अरविंद 57 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह महासचिव पद पर राजीव दीक्षित को 199 व पंकज मिश्रा को 144 मत हासिल हुए। इसी तरह राजीव दीक्षित को 55 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। प्रशासनिक सदस्य पद पर अखिलेश सविता, गुलाम हुसैन खान, जितेंद्र बाथम, राजेशबाबू यादव, रजनेश कुमार शाक्य, शशांक त्रिवेदी, शिवप्रकाश यादव घुर्रम, विमलेश कुमार राजपूत व विपिन सिंह तोमर को निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए फहीमुज्जमां खां व देवेश मिश्रा, सचिव पद के लिए रामबाबू शाक्य व पवन त्रिपाठी, संयुक्त सचिव पद के लिए अभिरूप सिंह दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र सिंह बौद्ध, आडीटर के लिए मो.मुफीद खां, पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए अनीता सिंह को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। पदाधिकारियों की घोषणा होते ही समर्थकों ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य कर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed