Rajasthan: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस MLA के बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, दौसा का मामला
Rajasthan: अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ एसटी रिजर्व सीट से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा की विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किलें बढ़ गई हैं। विधायक के बेटे और उसके साथी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। दौसा में नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में ये वारंट जारी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले में नाबालिग स्कूल छात्रा से एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दौसा की एडीजे कोर्ट (एससी-एसटी प्रकरण) ने अलवर जिले के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा और अन्य आरोपी नेतराम के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। परिवादी के एडवोकेट विनोद बंसीवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की एसएलपी पर 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की नाबालिग से फरवरी 2021 में हुए गैंगरेप के मामले में आरोपी दीपक और नेतराम की राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के जरिए दी गई जमानत रद्द कर दी थी। साथ ही आरोपियों को दो सप्ताह में संबंधित कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया, तो मंगलवार को दौसा की एडीजे (एससी-एसटी) कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक उर्फ दिलीप मीणा को इससे पूर्व नौ जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट से उसे ज़मानत मिल गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट 23 अगस्त को रद्द कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दौसा की एडीजे कोर्ट ने विधायक पुत्र के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
दीपक मीणा पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ दौसा में होटल के जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप करने का आरोप है। मंडावर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज है। विधायक पुत्र के दो और साथी विवेक शर्मा और नेतराम समलेटी हैं। तीनों आरोपियों ने नाबालिग को कोई नशीली दवा देकर उसका गैंगरेप किया था और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। पुलिस ने तब कहा था कि आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को ब्लैकमेल कर 5.40 लाख रुपये और आभूषण भी जुटाए थे। रेप के साथ ब्लैकमेलिंग का भी आरोप है। इस पर विधायक जौहरीलाल मीणा ने तमाम आरोप को बेबुनियाद बताते हुए राजनीतिक साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाने की बात कही थी।