फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Amar Ujala blood donation camp in meerut

अमर उजाला के शिविर में 346 महादानियों ने किया रक्तदान 

Sat, 01 Oct 2016 11:09 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 01 Oct 2016 11:09 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया मेगा कैंप
एनसीसी कैडेट्स, बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान

विज्ञापन
Amar Ujala blood donation camp in meerut
ncc

विस्तार

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शहर में चार स्थानों पर आयोजित शिविर में युवा उमड़ पड़े। 346 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के उत्साह को देखते हुए दो बजे की बजाय शाम पांच बजे तक कैंपों को चलाना पड़ा। पंडित प्यारे लाला जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड एकत्र हो गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल के सहयोग से चार रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के सहयोग से ब्लड बैंक व बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट में शिविर लगाया गया। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक को दोनों शिविरों से 192 यूनिट ब्लड मिला है। विद्या ग्लोबल इंस्टीट्यूट में 136 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 56 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें नर्सिंग और फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्यारे लाला जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें भी आम लोगों, युवाओं के साथ ही एनसीसी कैडेट्स का विशेष योगदान रहा। बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में डायरेक्टर डॉ. सुनील गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 24 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें युवाओं व महिलाओं ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सीएमओ, कर्नल हरप्रीत सिंह ने किया उद्घाटन 
जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. वीपी सिंह व कर्नल (सीओ) हरप्रीत सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके कर्नल हरप्रीत सिंह के साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कैशलेंद्र सिंह ने स्वयं रक्तदान कर एनसीसी कैडेट्स व अन्य लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
  
मेडिकल में इन्होंने किया रक्तदान 
सागर, सचिन, दीपक, यशु, अंकुर, अक्षय, आसिम, रविंद्र, दिनेश, पुलकित, नाजिया, विनोद, जितेंद्र, शमशाद, दिवेश देव, राहुल, मनोज, सुरेश, राखी, प्रियंका, सचिन, संजीव, अंकित, गजेंद्र, अनिल, भारती, आरिफ, सुखदीप कौर, शाहीन, दीपा गोस्वामी, सारिका, मनेश गौड़, अभिषेक, प्रिंस, मन्नु, डॉ. अनिल, संदीप कुमार व सत्यवीर शर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया।


अमर उजाला के सहयोग से हम मरीजों को लाभ पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं। लोगों ने दिल खोलकर रक्तदान किया है। इससे ब्लड बैंक में काफी स्टाक हो गया है। - डॉ. सचिन, मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक इंचार्ज

जिला अस्पताल में कैडेट्स ने एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह के निर्देशन में रक्तदान किया। 70 यूपी वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल अनुज चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, आंचल सिंह, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अखिलेश, सिल्विया काल्टन, लोकेश कुमार व राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। एनसीसी 70 यूपी बटालियन, 72 बटालियन, 22 बटालियन के कैडेट्स का विशेष सहयोग रहा। एनसीसी 70 यूपी वाहिनी मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल हरप्रीत सिंह, कैप्टन आइए खान, लेफ्टिनेंट एसपी यादव, लेफ्टिनेंट डॉ. प्रवीण कुमार, सेकेंड ऑफिसर सुबोध कुमार, सूबेदार मेजर इंद्र कुमार चौहान, सूबेदार रामचंद्र, हवलदार सुभाषचंद, हवलदार रघविंद्र सिंह, हवलदार घनश्याम गोपे, हवलदार गुरदयाल, हवलदार जोगेंद्र ने सहयोग दिया। सूबेदार मेजर इंद्र कुमार चौहान व हवलदार सुभाषचंद ने रक्तदान भी किया।
 
मेरठ कॉलेज से अजय गिरी, विशाल तोमर, मोहित पवार, आरिफ सैफी, मोहित कुमार, शहजाद अंसारी, बंटी कुमार, गगन, संदीप सोम, अनिकेत सिरोही, संदीप, मयंक, विवेक, पुष्पेंद्र, अनुभव बालियान, विजय, अजय कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, निखिल त्यागी, गुलफाम, मोहित कुमार, नदीम अहमद, विशाल सोम, शिवम कुमार, अंकित कुमार, आयुष त्यागी, आशीष सिरोही, सुमित कुमार रहे। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज से डॉक्टर पूनम भंडारी के निर्देशन में आरती रानी, सुषमा, सलोनी, आंचल चपराणा व राधा चौहान ने रक्तदान किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि से डॉ. एसपी यादव के निर्देशन में विशाल कुमार, कुलदीप, अनू वर्मा, अजीत जायसवाल, सौरभ कुमार प्रजापति, श्रीपति द्विवेदी, समीर श्रीवास्तव, मोहित कुमार, अंकित यादव, राहुल कुमार, राजकुमार साहू, श्रेयांस, विकास, अनमोल सिंह, आकाश, ध्रुव सिंह बना, पीयूष कटारिया, राहुल पटेल, मस्तराम चौधरी, संजय यादव, अजीत, अमनदीप, राहुल यादव, रविंद्र कुमार, वेदव्रत, अनुराग पटेल, अनुराग गुप्ता, ऋषभ भंडारी, सुमित, सुखराम सिंह, सुभा त्रिपाठी, नादिरा खान, अर्पिता सोनी, प्रगति सिंह, गार्गी, अक्षय चौधरी, स्वाति सिंह, संदीप साहू, दुर्गाप्रसाद, अंकित मलिक, देवेंद्र नारायण, अनुपम, नीरज यादव, मनोज कुमार व अक्षिता ने रक्तदान किया। आरजी महिला डिग्री कॉलेज से अमनदीप कौर, ललिता, शिवांगनी, डॉली, मनीषा रानी, निशा, शिल्पी त्यागी, निधि, प्रियंका, ललिता, शिवांगी, निशा, डोली, शिल्पी, विशाल, कुलदीप, अजीत, अनीता, अन्नू, समीर, मोहित, संजय व आरती ने रक्तदान किया। 

ये भी बने महादानी
महेंद्र कुमार त्यागी, मिस्बा, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, साहिबा, मोहम्मद समीर, अंकित, आशीष, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, मनीष, सिराज रहमानी, अनिल जैन, मोहित, हसन, पुनीत मिगलानी, डॉ. कौशलेंद्र, शहजाद, मोहम्मद इमरान, अनुज मित्तल, अंशु कुमार, उमेश शर्मा, अमनदीप, दिलशाद, अशोक कुमार, रेखा सिंह व मनीष ने भी रक्तदान किया। 


17वीं बार रक्तदान करने पहुंचे दिनेश कौशिक
पब्लिकेशन का बिजनेस चला रहे दिनेश कौशिक समाज सेवा करने में भी पीछे नहीं हैं। 154 सिविल लाइन निवासी दिनेश कौशिक ने मेडिकल कॉलेज में 17वीं बार रक्तदान किया। वह 1980 से रक्तदान कर रहे हैं।  जागृति विहार निवासी जितेंद्र सिंह भी तीसरी बार अमर उजाला के कैंप में रक्तदान करने आए। डॉ. नाजिया ने दूसरी बार रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाया गया मेगा कैंप एनसीसी कैडेट्स, बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed