{"_id":"697294cb95a764dbe108ae27","slug":"aman-sehrawat-and-tapasya-gehlawat-shine-again-in-professional-wrestling-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-130900-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन सहरावत, तपस्या गहलावत प्रो. रेसलिंग में फिर छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन सहरावत, तपस्या गहलावत प्रो. रेसलिंग में फिर छाए
विज्ञापन
22jjrp11- प्रो. कुश्ती में तपस्या गहलावत को विजेता घोषित करते अधिकारी। स्रोत- सोशल मीडिया
साल्हावास। प्रो. रेसलिंग लीग के मैच में बुधवार को ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रहे बिरोहड गांव के पहलवान अमन सहरावत ने 57 किलो भार वर्ग में स्टार पहलवान चिराग चिकारा को 15-7 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता।
इससे पहले भी अमन सहरावत ने सुमित मलिक सोनीपत को 14-5 के स्कोर से हराया था। अमन सहरावत प्रो. रेसलिंग कुश्ती में ही सागर पहलवान जोगेंद्र अखाड़ा कलानौर रोहतक व यूपी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे पहलवान को 16-1 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीत चुके हैं। इससे कुश्ती जगत परिवार में खुशी की लहर है।
वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से खानपुर कलां की लाडली तपस्या गहलावत ने 57 किलो भार वर्ग में की स्टार पहलवान मनीषा भनवाला को 12-9 के स्कोर से हराकर मुकाबला जीता। इससे पहले भी 57 किलो भार वर्ग की सुपर स्टार पहलवान तपस्या गहलावत ने कार्ला गोदीनेज को 8-2 के स्कोर से हराकर जीता था।
विज्ञापन
प्रो. रेसलिंग कुश्ती में ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए 9-0 से शानदार जीत हासिल की थी। कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा के हैवीवेट पहलवान दिनेश गोलिया ने भी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बुधवार को हुई प्रो. रेसलिंग प्रतियोगिता में 125 किलो भार वर्ग में यूक्रेन के एक प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की को कड़े मुकाबले में 7-6 के स्कोर से हराया था।