{"_id":"5bfe5613bdec2241a111b6b2","slug":"all-major-works-related-to-kumbh-will-end-before-arrival-of-pm-modi-says-chief-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आने से पहले पूरे हों कुंभ से जुड़े सभी बड़े काम: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आने से पहले पूरे हों कुंभ से जुड़े सभी बड़े काम: मुख्य सचिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रयाग कुंभ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने मंगलवार को कुंभ के कार्यों की समीक्षा तथा निरीक्षण किया। उनका पूरा जोर भव्यता और गुणवत्ता के साथ समय से काम पूरा करने पर रहा। उन्होंने अफसरों को बार-बार हिदायत दी कि सात दिसंबर को प्रधानमंत्री के आगमन की संभावना है। इससे पहले सभी बड़े काम पूरे कर लिए जाएं, ताकि उनसे उन परियोजनाओं का उद्घाटन कराया जा सके। उन्होंने अस्थायी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि यदि कार्यों की गुणवत्ता में खामी मिली तो जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक और निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ स्थानीय अफसरों के अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव रंजन कुमार, नगर विकास सचिव अनुराग यादव भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने बैठक के शुरू में ही अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिसंबर को आगमन निर्धारित है। इसी क्रम में सात दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम संभावित है। वह फ्लाईओवर तथा अन्य बड़े कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे। उन्हें इसे ध्यान में रखकर समय से काम करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने विभागवार हर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में 16 कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। मुख्य सचिव ने सेतु निगम तथा रेलवे के अफसरों से फ्लाईओवर, आरओबी निर्माण की बाबत जानकारी ली और समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। रेलवे के अफसरों ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज एवं रेलवे अंडर पास के काम निर्धारित समय पर पूरे लिए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के साथ अफसरों को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए कहा गया। मुख्य सचिव ने कहा कुंभ के कार्यों को प्राथमिकता पर लें। प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को शहर बदला हुआ नजर आना चाहिए। साथ में उन्हें किसी तरह की असुविधा भी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल का कहना था कि सात दिसंबर को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि स्थायी निर्माण में 75 फीसदी काम पूरे हो चुके हैं। 30 नवंबर तक 90 और पांच दिसंबर तक 95 प्रतिशत काम पूरे कर लिए जाएंगे। 15 दिसंबर तक करीब स्थायी काम पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में एडीजी एसएन साबत, आईजी मोहित अग्रवाल, प्रभारी डीएम सीडीओ सैमुअल पॉल एन., मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआईजी मेला केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
सरस्वती कूप, अक्षय वट के किए दर्शन
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कुंभ के कार्यों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने अक्षय वट और सरस्वती कूप के दर्शन किए। कुंभ में श्रद्धालुओं को अक्षय वट और सरस्वती कूप के भी दर्शन कराए जाएंगे। इस मकसद से वहां कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने इन कार्यों का निरीक्षण भी किया और जरूरी निर्देश दिए। किले के भीतर श्रद्धालुओं की सुविधा पर उनका विशेष जोर रहा।
सर्किट हाउस में बैठक के बाद निरीक्षण के लिए निकले मुख्य सचिव हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर पहुंचे। हालांकि वह वहां गाड़ी से उतरे नहीं और नवाब युसूफ रोड होते हए फायर ब्रिगेड चौराहा पहुंचे। उन्होंने वहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद बालसन चौराहा और भारद्वाज आश्रम में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन रामबाग आरओबी के महत्व तथा अन्य कार्यों के बारे में बताया। मुख्य सचिव ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बख्शी बांध, मेला आदि क्षेत्रों में भी कुंभ के मद्देनजर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।
30 नवंबर तक पूरा हो जाए वाराणसी-हंडिया मार्ग
0 मुख्य सचिव ने प्रयागराज को दूसरे जिलों से जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण की बिंदुवार समीक्षा की। धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी भी जताई तथा समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। वाराणसी से हंडिया के बीच सड़क निर्माण तथा चौड़ीकरण का काम 30 नवंबर तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद वहां कोई काम किया जाए। सड़क पर पड़े मलबे हटाकर चार लेन को खोल दिया जाए। उन्होंने एडीएम स्तर के अफसरों के निर्देशन में हाईवे पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता के निरीक्षण का निर्देश दिया।

अगले महीने आएंगे 192 देशों के प्रतिनिधि
कुंभ आयोजन के दौरान 192 देशों के प्रतिनिधि तो आएंगे ही उससे पहले भी वे प्रयागराज का भ्रमण करेंगे। अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में इनका कार्यक्रम संभावित है। मुख्य सचिव ने इससे पहले शहर को सजाने का निर्देश दिया। ताकि, विदेशी मेहमानों को कुंभ की भव्यता का एहसास कराया जा सके। इस मकसद से जिला और मेला प्रशासन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में स्थायी कार्यों के बाद शहर को सजाने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
बेगम बाजार पुल का विकल्प होगी ढाई किमी लंबी सड़क
बेगम बाजार पुल का आगे निर्माण मुश्किल हो गया है। ऐसे में उसके विकल्प के तौर पर ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। मुख्य मार्ग से एयरपोर्ट को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। कुंभ के कार्यों की समीक्षा करने के लिए आए मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अन्य प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ के कार्यों में किसी तरह की अड़चन नहीं आने दी जाएगी।