{"_id":"6a7cdaeb67c8a6b5700692a5","slug":"alert-issued-ahead-of-august-15-checks-conduc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138606-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त को लेकर अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त को लेकर अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर की चेकिंग
विज्ञापन
12jjrp08- बस अड्डे पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करती डॉग स्कवायड टीम। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Archive
झज्जर। झज्जर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी मुख्यालय शुभम सिंह ने बताया कि जिलेभर में करीब 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त चेकिंग भी की जा रही है। नाकों पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच के साथ होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र में कानौंदा-कुलासी टी-पॉइंट, कानौंदा-जोंती रोड, जरगदपुर चौक-मुंडहेला, बादली-ढांसा बॉर्डर, गुभाना-बाकरगढ़, टिकरी बॉर्डर, यूईआर-2/द्वारका रोड, बामनौली-निजामपुर और परनाला-निजामपुर पर नाके लगाए गए हैं। भारी वाहनों के लिए झरोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, आसौदा केएमपी स्टार्टिंग प्वाइंट और जाखौदा मोड़ पर डायवर्जन व्यवस्था की गई है।
शहर झज्जर में लॉरेंस स्कूल वाई-पॉइंट, नया बस स्टैंड वर्कशॉप, गुढ़ा बाईपास, सैनिक रेस्ट हाउस, शहीद भगत सिंह चौक और शिव चौक पर पुलिस तैनात है। समारोह स्थल पर भी पर्याप्त बल रहेगा। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु मिलने पर डायल-112 पर सूचना देने की अपील की है।