{"_id":"6a4c194abe2d0c948b057458","slug":"akash-and-rohit-triumph-at-the-noida-marathon-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125142-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा मैराथन में आकाश और रोहित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा मैराथन में आकाश और रोहित ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो-60: प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के खिलाड़ियों ने रविवार को देशभर में आयोजित रनिंग और साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
नोएडा में आयोजित विंग्स मैराथन में बीआरजी के आकाश मिश्रा ने 21 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, रोहित ने 30 किलोमीटर दौड़ में भी ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में शमशेर सिंह और राकेश छाबड़ा ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर अपनी फिटनेस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।
फोर्टिस नोएडा 10के रन में सुधीर तेवतिया ने भीषण गर्मी और उमस के बावजूद 44 मिनट का नया पर्सनल बेस्ट (पीबी) बनाया। उन्होंने ओवरऑल चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अपनी आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर बहादुरगढ़ का गौरव बढ़ाया।
नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित रनिंग एवं साइकिलिंग कार्यक्रम में बीआरजी के सुनील सिकरी ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। वहीं, बीआरजी साइकिलिंग ग्रुप के जयदेव राठी और नितिन ने बहादुरगढ़–रोहतक–जींद–रोहतक–बहादुरगढ़ का करीब 150 किलोमीटर लंबा चुनौतीपूर्ण सफर सफलतापूर्वक पूरा किया।