{"_id":"6ad53a35308f76bac70a0228","slug":"agri-leadership-summit-to-be-held-in-hasanpur-on-october-23-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-141424-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 अक्तूबर को हसनपुर में होगा एग्री लीडरशिप समिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 अक्तूबर को हसनपुर में होगा एग्री लीडरशिप समिट
विज्ञापन
18jjrp05- एग्री लीडरशिप समिट 2026 की जानकारी देते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गांव हसनपुर स्थित एमआर स्कूल में 23 अक्तूबर को एग्री लीडरशिप समिट 2026 (कृषि मेला) आयोजित होगा। पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को परंपरागत खेती से फल, फूल, सब्जी उत्पादन, डेयरी और मछली पालन जैसी गतिविधियों से जोड़कर बाजार तक सीधी पहुंच दिलाना है। मेले में कृषि विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देंगे। आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चौधरी, प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कई नेता शामिल होंगे। किसानों और पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। लक्की ड्रॉ में ट्रैक्टर, रोटावेटर, मोटरसाइकिल और महिला किसानों के लिए स्कूटी इनाम में दी जाएगी। हरियाणवी कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना और संजय कबलाना मौजूद रहे।