फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   after killing wife he committed suicide

हत्या फिर आत्महत्याः पत्नी को गड़ासे से काटा फिर फांसी पर झूल गया

Wed, 14 Feb 2018 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
after killing wife he committed suicide
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिथानखेड़ा में घरेलू विवाद में पति ने पहले पत्नी को गड़ासे से काट डाला, फिर बाग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन



अतरौली थाना क्षेत्र के पिथानखेड़ा मजरा बहेलिया निवासी रघुवीर (60) पुत्र गुलकी ने मंगलवार सुबह 9 बजे घर के अंदर घरेलू कलह में पत्नी दया (48) को गड़ासे से काट डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद रघुवीर घर से दो सौ मीटर दूर स्थित अपने बाग में पहुंचा और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी तब हुई जब रघुवीर की पुत्री आरती और बहू निशा शौच के बाद घर पहुंचे। घर के अंदर दया का शव देख दोनों ने शोर मचाया, तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद सभी रघुवीर को खोजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी देर बाद ही उसका शव बाग में लटकता मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर एसओ दीनानाथ मिश्र मौके पर पहुंचे और सूचना एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह व सीओ संडीला अरुण कुमार सिंह को दी, जिस पर दोनों अधिकारी भी गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की।


एएसपी ने बताया कि दया मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि दंपति के बीच मंगलवार सुबह विवाद हुआ था, जिसे उनके बच्चों ने शांत करा दिया था। जब बच्चे बाहर चले गए, इसके बाद घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed