{"_id":"6a776bf243e291f0d30381f5","slug":"advisory-issued-for-motorists-due-to-kanwar-yatra-and-rain-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138439-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा और बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
झज्जर। कांवड़ यात्रा और लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर डीसीपी अपराध एवं यातायात शुभम सिंह ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जिले के प्रमुख मार्गों से गुजर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
डीसीपी ने बताया कि झज्जर जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल, पीसीआर व राइडर लगातार गश्त कर रहे हैं। तीन प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। इनमें एनएच-334बी मेरठ-लोहारू मार्ग पर सांपला, आसंडा सीमा, छोटा टोल प्लाजा, गिरावड़, झज्जर बाईपास, खेड़ी खुम्मार, जहाजगढ़ और छुछकवास होते हुए चरखी दादरी की ओर जाने वाला मार्ग शामिल है। दूसरा एनएच-71 रोहतक-रेवाड़ी मार्ग है, जो डीघल टोल प्लाजा, दुजाना चौक, झज्जर बाईपास, सिलानी चौक, माछरौली चौक व कुलाना चौक होते हुए रेवाड़ी की ओर जाता है। तीसरा प्रमुख मार्ग सोनीपत-बहादुरगढ़ मार्ग है, जो खरखौदा, निलोठी, जसौर खेड़ी, आसौदा और जाखौदा होते हुए बहादुरगढ़ तक जाता है।
डीसीपी ने कहा कि बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें फिसलन भरी होने और जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है। वाहन चालक मौसम व सड़क की स्थिति के अनुसार गति रखें, ओवरटेकिंग से बचें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। रात में हेडलाइट, ब्रेक लाइट और वाइपर दुरुस्त रखें। जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन न ले जाएं और कांवड़ियों के निर्धारित मार्ग में किसी भी वाहन को प्रवेश न कराएं। कांवड़ मार्गों पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन
17 स्थानों पर लगाए विशेष नाके
कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए आसौदा मोड़ दिल्ली-रोहतक रोड, बादली चौक, झज्जर-सांपला रोड गिरावड़ चौक, सांपला फ्लाईओवर के नीचे, डीघल चौक, मदाना चौक, जूपिटर होटल के आगे बाईपास, जहाजगढ़ चौक, ग्वालीसन चौक, कोसली चौक, भागलपुरी चौक, जहाजगढ़ गांव, छुछकवास चौक, सासरौली चौक, कुलाना चौक, सुरहेती मोड़ तथा सुखाना चौक पर विशेष नाके लगाए गए हैं।