फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ADM super geek, SP district president Mahamurki

एडीएम महामूर्ख, सपा जिलाध्यक्ष महामूर्खी

Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला/बलिया Updated Mon, 04 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ADM super geek, SP district president Mahamurki
चौक शहीद पार्क में महामूर्ख सम्मेलन में उपस्थित एडीएम खेमपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव एवं अन्य
नगर पालिका परिषद की ओर से रविवार को नगर के चौक शहीद पार्क में होली मिलन एवं महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को महामूर्ख, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव महामूर्खी की उपाधि दी गई। उनको टोपी पहनाया गया।
विज्ञापन


अबीर-गुलाल के रंगीन हुए आसमान के तले लोक गायक बंटी वर्मा ने होरी की तान छेड़ी तो चैत में फागुनी बयार चलने लगी। सब मस्ती में झूमने लगे और खूब तालियां बजाते रहे। उन्होंने होरी, चहका और फाग के बाद चैती सुनाई।
विज्ञापन


बसंत के इन लोक रागों के बीच जमकर हंसी-मजाक और चुहलबाजी भी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता ने कहा कि महामूर्ख सम्मेलन का मकसद सौहार्द बढ़ाना है। यहां महामूर्ख और महामूर्खी की उपाधि से उनको नवाजा जाता है जो समाज का सबसे तेज पुरुष होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसंती बयार में बौराई मूर्खताओं का कोई मायने खोजने की जरूरत नहीं है। यह परंपरा है और उसका हम निर्वहन कर रहे हैं। गायन और हंसी मजाक के बीच उपाधियों का वितरण शुरू हुआ। महामूर्ख की शीर्ष उपाधि से नवाजे गए अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह ने कहा कि यहां आकर जैसी अनुभूति हुई, वैसा अनुभव अन्यत्र नहीं हो पाता। 

सपा जिलाध्यक्ष और प्रभारी पुलिस अधीक्षक को महामूर्खी, सपा जिला महासचिव मनोज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव, सुशील पांडेय कान्हजी, वरिष्ठ अधिवक्ता पांडेय गोविंद जी, शिवकुमार कौशिकेय को मूर्ख की उपाधि दी गई, टोपी पहनाई गई।।


लक्ष्मण गुप्त ने स्वागत, विजय बहादुर वर्मा ने संचालन और अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र धन्यवाद ज्ञापन किया। ठाकुर प्रसाद, पूर्व नपा अध्यक्ष जवाहर प्रसाद, गोविंद जायसवाल, अधिवक्ता कमलेश वर्मा, प्रभुजी रौनियार, चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed