{"_id":"6acea17a7f9e74fa4c03ed15","slug":"action-taken-over-delay-in-development-works-worth-23-crore-notices-issued-to-two-mes-and-four-jes-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128147-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 करोड़ के विकास कार्यों में देरी पर गिरी गाज, दो एमई और चार जेई को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 करोड़ के विकास कार्यों में देरी पर गिरी गाज, दो एमई और चार जेई को नोटिस
विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ के वार्ड 23 में पार्षद प्रतिनिधि के साथ मिलकर विकास कार्य की फिजिबलिटी रिपोर्
कृष्ण वशिष्ठ
बहादुरगढ़। नगर परिषद के 23 करोड़ रुपये के 17 विकास कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट देने में देरी करने पर दो एमई और चार जेई के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सभी छह तकनीकी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
साथ ही दो दिन के भीतर रिपोर्ट जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं कार्रवाई की चेतावनी मिलते ही नगर परिषद के तकनीकी अधिकारियों ने विकास कार्यों की वार्ड वाइज मौके पर पार्षदों को साथ लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
नगर परिषद की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में करीब दो सप्ताह पहले 17 विकास कार्यों को सशर्त मंजूरी दी गई थी। इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए डीएमसी ने संबंधित अधिकारियों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अधिकारी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा सके। इसके चलते करीब 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रक्रिया अटकी हुई है।
ऐसे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला की ओर से संबंधित तकनीकी अधिकारियों को तीन बार पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बावजूद 15 दिन तक रिपोर्ट नहीं दी गई। इतना ही नहीं, कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भी अधिकारियों की ओर से जवाब नहीं दिया गया।
इसके बाद अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए दोनों एमई और चारों जेई से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही दो दिन में रिपोर्ट न देने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई चेतावनी दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई थी। इसे देने में देरी करने पर संबंधित तकनीकी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दो दिन में रिपोर्ट न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कार्रवाई की चेतावनी मिलने के बाद संबंधित तकनीकी अधिकारी फील्ड में पहुंच गए।
संजय रोहिल्ला, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी
फोटो-55: बहादुरगढ़ के वार्ड 23 में पार्षद प्रतिनिधि के साथ मिलकर विकास कार्य की फिजिबलिटी रिपोर्ट तैयार करते नगर परिषद के तकनीकी अधिकारी। संवाद
फोटो-57: अमर उजाला की ओर से प्रकाशित खबर।