{"_id":"6a74d2695c461be6ba03fde8","slug":"accused-from-gang-that-duped-people-with-part-time-job-scam-arrested-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138357-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टटाइम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टटाइम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
झज्जर। पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी विनोद निवासी गांव जैसला, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने 20 हजार रुपये के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया गया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रभारी निरीक्षक दर्शन ने बताया कि एक महिला ने थाना साइबर क्राइम झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 27 अक्तूबर 2024 को उसे टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का संदेश मिला था।
विज्ञापन
इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले अधिक कमाई का लालच दिया गया। साइबर ठगों ने विभिन्न टास्क और निवेश के नाम पर शिकायतकर्ता से बार-बार रुपये जमा करवाए और इस तरह उससे लाखों रुपये की ठगी कर ली।
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। साइबर क्राइम थाना की टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है।