{"_id":"6a9dc805822d7b23f50cc6d3","slug":"accused-arrested-while-waiting-to-sell-narcotic-pills-and-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-126926-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली गोलियां और इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली गोलियां और इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद किए। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना प्रबंधक उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को गुप्त सूचना मिली थी। एक युवक सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास बाजार में नशीली दवाएं बेचने की फिराक में था। एएसआई राजेश के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर युवक आशीष को पकड़ा। आशीष सोनीपत के सेहरी खांडा का निवासी है। उसकी तलाशी में 40 प्रतिबंधित नशीली गोलियां मिलें, जिनमें बुप्रेनॉर्फिन व नालोक्सोन शामिल हैं। इसके साथ ही 40 एविल इंजेक्शन भी बरामद किए गए। आशीष इन दवाओं का कोई वैध लाइसेंस या पर्ची नहीं दिखा सका।
सप्लायर भी गिरफ्तार
पुलिस ने आशीष के खिलाफ सेक्टर-6 थाने में मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई धर्मेंद्र को सौंपी गई। पूछताछ में आशीष ने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ गांव साखौल निवासी बब्लू से खरीदा था। पुलिस ने आशीष की निशानदेही पर बब्लू उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया। नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। थाना प्रबंधक ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।